फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The dream of owning a house in the new Jhansi will be fulfilled, RERA gives verbal approval

Jhansi News: नए झांसी में घर का सपना होगा पूरा, रेरा की मिली मौखिक मंजूरी

Wed, 16 Jul 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The dream of owning a house in the new Jhansi will be fulfilled, RERA gives verbal approval

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नए झांसी में लोगों का घर बनाने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। झांसी विकास प्राधिकरण को रेरा की मौखिक मंजूरी मिल गई है। अब पंजीकरण नंबर जारी होने का इंतजार है। ये नंबर मिलते ही जेडीए ऑनलाइन पंजीकरण खोल देगा।




मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत करारी और रुंदकरारी में एक हजार एकड़ में जेडीए नया झांसी बसा रहा है। हालांकि, इसे चरणवार विकसित किया जाना है। ऐसे में पहले चरण में 128 एकड़ में रुंदकरारी में नया शहर बसाया जाएगा। यहां 1,480 भूखंडों पर मकान, स्कूल से लेकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनने हैं। लोग करीब 1,000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से आवासीय भूखंड खरीद सकेंगे। नए झांसी के लिए पंजीकरण खोलने से पहले झांसी विकास प्राधिकरण ने रेरा में पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। रेरा की तरफ से कुछ बिंदुओं पर जवाब भी मांगा गया था। जेडीए की ओर से जवाब भेजने के बाद रेरा ने पंजीकरण के लिए मौखिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही पंजीकरण नंबर जारी हो जाएगा। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि पंजीकरण नंबर जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन खोले जाएंगे। इसके लिए जेडीए की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed