फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The drains started flowing on the roads in half an hour of rain

आधा घंटे की बारिश में ही सड़कों पर बहने लगे नाले

Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
The drains started flowing on the roads in half an hour of rain
झांसी। महज आधे घंटे की बारिश के दौरान ही शहर के तमाम इलाकों में नाले चोक होने की वजह से उफनाने लगे। उनका पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। कुछ देर में नाले की गंदगी सड़कों पर फैल गई। सड़क पर गंदा पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ता है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक महानगर में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिल गई लेकिन, इतनी ही देर में अधिकांश जगहों पर नाले ओवर फ्लो हो गए। सबसे बुरी दशा शहर के पुराने इलाकों में नजर आया। नरिया बाजार, पठौरिया, गंदीगर का टपरा, सिजरिया कॉलोनी, मुकरयाना में जगह-जगह नाले ओवर फ्लो हो गए। इनका पानी सड़क पर ही भरा रहा। इसी तरह थापक नगर समेत आसपास की गलियों में भी पानी भर गया। घंटों यहां गंदा पानी भरा रहा। लोगों को मजबूरन इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। सीपरी बाजार रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे भी पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed