{"_id":"66ca6c972f4245dbd60d7c64","slug":"the-doctor-suffering-from-illness-committed-suicide-by-hanging-himself-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-377695-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीमारी से परेशान चिकित्सक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीमारी से परेशान चिकित्सक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी होम्योपैथी चिकित्सक ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह काफी दिनों से बीमारी से परेशान थे। इस वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मसीहागंज निवासी डा. जेके श्रीवास्तव होम्योपैथी चिकित्सक होने के साथ ही चित्रांश सभा के पदाधिकारी भी थे। सीपरी बाजार के मुबारक मार्केट में चित्रांश मेडिकल होम भी संचालित करते थे। उनकी पत्नी भी उनके साथ हाथ बंटाती थी। परिजनों का कहना है कि करीब सात साल से डा. जेके कैंसर से पीड़ित थे। उनकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी थी।
इस वजह से वह मानसिक तौर पर काफी परेशान थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर में अकेले थे। उसी दौरान अपने कमरे में जाकर उन्होंने रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब उनके परिजन पहुंचे तब उनको फंदे से लटका देखा। यह देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। लोगों ने उनको फंदे से उतारा लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई। सीपरी बाजार पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए चीरघर भेजा गया है।