फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The district ranks fourth in the state in the Swachhata Survekshan rankings.

Jhansi News: स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में प्रदेश में जनपद का चौथा स्थान

Fri, 14 Aug 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The district ranks fourth in the state in the Swachhata Survekshan rankings.
-शौचालय की पहुंच में 100 प्रतिशत और उपयोग में 99.50 प्रतिशत अंक मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (एसएसजी)-2025 के तहत 15 जून, 2025 से 14 अगस्त, 2025 तक संपूर्ण राष्ट्र में स्थलीय भ्रमण कराकर सर्वेक्षण का कार्य कराया गया। इसमें प्रदेश में झांसी को चौथी रैंक प्राप्त हुई है। रैकिंग के आधार पर शौचालय की पहुंच में 100 प्रतिशत और उपयोग में 99.50 प्रतिशत अंक जनपद को मिले हैं।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एक समग्र मूल्यांकन के रूप में कराया गया था, जिसका उद्देश्य देश के सभी राज्यों के प्रदेशों और जिलों का स्वच्छता के प्रमुख मापदंडों पर मूल्यांकन कर राष्ट्रीय रैंकिंग प्रदान करना था। पहले चरण में खुले में शौच को समाप्त करने पर जोर दिया गया था। दूसरे चरण का मुख्य उद्देश्य खुले में शौच से मुक्ति की स्थिरता बनाए रखना और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लागू करके संपूर्ण स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

गांव से लेकर बाजार तक का मूल्यांकन
सर्वेक्षण के तहत सभी जनपदों के समस्त विकास खंडों के समस्त ग्रामों के समस्त परिवारों, समस्त सार्वजनिक स्थलों सहित जनपद में निर्मित सभी गोबरधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट, फीकल स्लज प्रबंधन यूनिट, स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग साइट्स को शामिल किया गया था। प्रत्येक जिले में गांवों के एक प्रतिनिधि नमूने के चयन के लिए बहुस्तरीय रैंडम सैंपलिंग पद्धति अपनाई गई थी, ताकि मूल्यांकन मापदंडों पर विश्वसनीयता स्कोर प्राप्त किया जा सके। प्रत्येक चयनित गांव में पांच सार्वजनिक स्थलों जैसे कि विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत कार्यालय, हाट या बाजार आदि की स्वच्छता स्थिति का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1,000 अंक थे निर्धारित
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के मूल्यांकन में कुल 1,000 अंक निर्धारित किए गए, जिसमें गांवों की स्वच्छता स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन (540 अंक), संयंत्रों की कार्यक्षमता का प्रत्यक्ष अवलोकन (120 अंक), नागरिक प्रतिक्रिया (100 अंक) और सेवा स्तर की प्रगति के आंकलन के लिए मापदंड (240 अंक) निर्धारित किए गए थे। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के सर्वेक्षण का कार्य किया गया था, जिसमें जनपद को प्रदेश में चतुर्थ रैंक प्राप्त हुई है। साथ ही सर्वेक्षण में जनपद के द्वारा शौचालय की पहुंच में 100 प्रतिशत और शौचालय के उपयोग में 99.50 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed