फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The desire for likes and comments on Insta increased the headache of the police.

Jhansi News: इंस्टा पर लाइक और कमेंट की चाहत ने बढ़ाई पुलिस की सिरदर्दी

Mon, 23 Sep 2024 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The desire for likes and comments on Insta increased the headache of the police.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। युवाओं की इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाइक बटोरने की चाहत ने पुलिस के लिए नया सिरदर्द पैदा कर दिया। रोजाना कई यूट्यूबर सार्वजनिक जगहों पर रील बनाते दिखते हैं। रील बनाने के दौरान पब्लिक की सुविधा एवं सुरक्षा की भी धज्जियां उड़ा देते हैं। रीलबाज युवक अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। अब इनकी शिकायतें पुलिस तक पहुंचने लगी है। हर माह 15-20 शिकायतें पहुंच रही हैं। पुलिस भी इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

झांसी में डेढ़ सौ से अधिक इंस्टाग्राम एवं यूट्यूबर्स ऐसे हैं जिनके दो हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। कई फाॅलोअर्स बढ़ाने की खातिर खतरनाक स्टंट एवं नियम तोड़ने से भी बाज नहीं आते। कुछ दिनों पहले सुकुवां-ढुकुवां बांध के पास इन प्रोफाइल संचालकों ने पहुंचकर खासा हुड़दंग मचाया था। पानी के तेज बहाव के बीच पहुंचकर वीडियो बनाया। युवतियां भी इसमें पीछे नहीं हैं। कई युवतियां अक्सर मानिक चौक, सुभाष गंज, सदर बाजार पहुंचकर सड़क पर रील बनाने लगती हैं। रील बनाने के दौरान वहां मौजूद सामान्य लोगों से अभद्रता करने से भी नहीं चूकतीं। बुधवार को रील बनाने वाली तीन युवतियों की शिकायत दुकानदारों ने पुलिस से की। एक युवक रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पहुंचकर यात्रियों को फ्रैंक के नाम पर परेशान करता है। शुक्रवार को शिकायत मिलने पर नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई लेकिन, पुलिस को देख रीलबाज युवक भाग निकला। इसी तरह 12 सितंबर को किले के पास रील बनाने के दौरान दो युवकों में मारपीट हो गई। यहां पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। सदर बाजार थाने में तीन यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है रील बनाते समय इसका ख्याल रखें कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग न होने पाए। अगर कोई नियम तोड़ता पाया जाएगा, तब पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


इनसेट

बुजुर्ग पर क्रूरता पूर्वक स्प्रे छिड़कने वाला रीलबाज युवक गिरफ्तार


झांसी। कुछ दिनों पहले साइकिल से जा रहे बुजुर्ग के ऊपर फ्रैंक के नाम पर क्रूरतापूर्वक स्प्रे छिड़कने वाले रीलबाज युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह रील बनाकर आरोपी ने अपनी प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया। यह देखकर कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजार के खोडन निवासी विनय यादव ने शनिवार और रविवार को इंस्टाग्राम पर दो रील अपलोड की। इसमें वह साइकिल से जा रहे दो बुजुर्गों पर पीछे से आकर अचानक स्प्रे करता दिख रहा है। बुजुर्ग किसी तरह खुद को बचाते हैं। इसके बाद आरोपी हसते हुए वहां से भाग निकलते हैं। वीडियो अपलोड होने के बाद आरोपी जमकर ट्रोल भी हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed