{"_id":"66c661dd28b98c80e40fde84","slug":"the-dead-body-of-an-old-man-who-had-gone-to-bring-his-daughter-in-law-was-found-hanging-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-119598-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुत्रवधू को लिवाने गए वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुत्रवधू को लिवाने गए वृद्ध का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मायके में रह रही पुत्रवधू को लिवाने गया वृद्ध का शव बाड़े में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पुत्र ने दो लोगों द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम भड़रा निवासी आशा (65) 19 अगस्त को अपने पुत्र रतनलाल की पत्नी असरफी को लिवाने थाना बानपुर के ग्राम दरौनी गया था। बुधवार सुबह आशा यहां बाड़े में महुआ के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। असरफी के घर वालों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। मृतक चार भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। रतनलाल ने बताया कि दो अगस्त को वह भी पत्नी को लिवाने ससुराल गया था। लेकिन, ससुरालीजनों ने उसे भेजने से मना कर दिया था। थानाध्यक्ष बानपुर सियाराम वर्मा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।