फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The danger is not averted yet, twelve and a half thousand houses in the JD of dengue

खतरा अभी टला नहीं, डेंगू की जद में साढ़े बारह हजार घर

Sun, 17 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The danger is not averted yet, twelve and a half thousand houses in the JD of dengue
झांसी। डेंगू का खतरा अभी टला नहीं है। एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस रिपोर्ट में ढाई हजार घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। चूंकि, एक मच्छर पांच घरों तक रोग को फैला सकता है, ऐसे में इसकी जद में साढ़े बारह हजार घर हैं। इसलिए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए अफसर फॉगिंग, लार्वी साइट आदि का छिड़काव कराने का दावा कर रहे हैं। मगर हकीकत में डेंगू बहुत तेज रफ्तार से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में तो वही मरीज दर्ज हो रहे हैं, जो सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। निजी अस्पताल में डेंगू मरीजों की भरमार है। ज्यादातर नर्सिंगहोम अपने यहां भर्ती मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजते ही नहीं हैं।
विज्ञापन

वहीं, हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घरों का सर्वे किया गया। एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस रिपोर्ट में ढाई हजार घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डेंगू का मच्छर चंद मीटर ही उड़ पाता है। ऐसे में मच्छर अगल-बगल और सामने समेत आसपास के पांच घरों के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है। सर्वे में ढाई हजार घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। मच्छरों ने अंडे भी दिए होंगे। ऐसे में इसकी जद में साढ़े बारह हजार लोग हैं। सर्वे में सबसे ज्यादा कूलरों और टंकियों में लार्वा पाया गया है। इन घरों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed