फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The corporation will send a notice if the house tax dues are more than five thousand

Jhansi News: पांच हजार से अधिक का हाउसटैक्स बकाया होने पर निगम भेजेगा नोटिस

Wed, 13 Aug 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The corporation will send a notice if the house tax dues are more than five thousand

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। हाउसटैक्स के पांच हजार से अधिक बकायेदारों को नगर निगम की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। मंगलवार को टैक्स विभाग की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने यह निर्देश मातहतों को दिए। पिछले माह की कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने मातहतों को फटकार लगाई। कर निरीक्षकों को वसूली में तेजी लाने का निर्देश देते हुए इसमें इजाफा न होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।

नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले करीब 23 हजार भवनों पर पांच हजार रुपये से अधिक का बकाया है। इन बकायेदारों की ओर से टैक्स नहीं दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार को ऐसे सभी भवन स्वामियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई आरंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर कुर्की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




नगर आयुक्त ने नगर निगम की दुकानों से कर वसूली में तेजी लाने को कहा है। कर निरीक्षकों को बिल वितरित करते समय भवन स्वामियों के मोबाइल नंबर भी अपडेट कराने को कहा, जिससे उनको डिजिटल माध्यम से भी हाउसटैक्स बकाया होने के बारे में बताया जा सके। व्यावसायिक लाइसेंस भी बढ़ाने को कहा गया। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी राधेश्याम पटेल, कर निर्धारण अधिकारी बृजेश वर्मा, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

31 अगस्त तक मिलेगी 10 फीसदी छूट



31 अगस्त तक हाउसटैक्स जमा करने पर नगर निगम की ओर से 10 फीसदी छूट दी जा रही है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार के मुताबिक, भवन स्वामियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही भवन स्वामी क्षेत्रीय गृहकर संग्रहकर्ता की मदद से भी टैक्स जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed