फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The container dragged the young man five hundred meters

Jhansi News: युवक को पांच सौ मीटर घसीटता ले गया कंटेनर

Fri, 19 Apr 2024 04:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
The container dragged the young man five hundred meters
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा हाइवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़ा भाई कंटेनर के पहिये में फंस गया। तेज रफ्तार कंटेनर करीब पांच सौ मीटर तक उसे घसीटता ले गया। टोल प्लाजा के पास मौजूद पुलिस कर्मियों ने कंटेनर रुकवाकर नीचे से युवक को बाहर निकाला। शिवाजी नगर निवासी मन्नू (18) और अन्नू (20) पुत्र दुर्जन सिंह मोटर साइकिल से बुधवार शाम जिगना (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना हुए। जैसे ही दोनों रक्सा पुल के पास पहुंचे झांसी से शिवपुरी जा रहे कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मन्नू छिटककर दूर जा गिरा जबकि बड़े भाई अन्नू की बेल्ट कंटेनर के पहिये में फंस गई। करीब पांच सौ मीटर दूर रक्सा टोल प्लाजा के पास बने पुलिस चेकिंग प्वांइट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब युवक को पहिये के बीच फंस देखा, तब उन्होंने कंटेनर को रुकवाया। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के जरिए दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां से दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक कंटेनर को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed