फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The company Rafuchakkar by withdrawing Rs 10 crore of investors

निवेशकों के 10 करोड़ समेटकर कंपनी रफूचक्कर

Thu, 29 Jul 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The company Rafuchakkar by withdrawing Rs 10 crore of investors
झांसी। छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक कंपनी निवेशकों के 10 करोड़ रुपये समेटकर गायब हो गई। बुधवार को ठगे गए लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि कंपनी की ओर से रिसाला चुंगी के पास ऑफिस खोला गया था। छह साल में रकम दोगुनी और सात साल में ढाई गुनी करने का भरोसा दिया गया था। इसकी रसीद और बांड बनाकर भी दिए थे। अवधि पूरी होने पर जब रकम मांगी गई तो कंपनी के प्रतिनिधि आनाकानी करने लगे। बाद में वे ऑफिस ही बंद करके भाग गए। उन्होंने बताया कि कंपनी ने झांसी के तकरीबन तीन हजार लोगों से लगभग ढाई हजार रुपये की ठगी की है। उन्होंने पुलिस कंपनी के संचालक, डायरेक्टर व प्रमोटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रकम वापस दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर बुंदेलखंड जनकल्याण अभिकर्ता समिति के अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति समेत किशन लाल प्रजापति, उमेश प्रजापति, श्यामलाल, दीपक कुमार साहू, सुनील वर्मा, अशोक कुमार, कालीचरण, राजकुमार, हेमंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ढंग से सामान फाइनेंस कराने पर एफआईआर
झांसी। झोकनबाग निवासी करन कुमार गुप्ता ने नवाबाद थाना पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि झोकनबाग निवासी श्रवण कुमार, हंसारी निवासी और एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसका फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवा लिया। इन दस्तावेजों के बलबूते पर उन्होंने बजाज फाइनेंस लिमिटेड से एसी, फ्रीज, एलईडी टीवी व मोबाइल फोन फाइनेंस करा लिया तथा किस्तें जमा नहीं कीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed