फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The company on the verge of being blacklisted will work for six more months

Jhansi News: ब्लैक लिस्ट होने के कगार पर खड़ी कंपनी छह महीने और करेगी काम

Tue, 12 Mar 2024 12:30 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 12 Mar 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
The company on the verge of being blacklisted will work for six more months
झांसी। ड्राइविंग लाइसेंस की डिलीवरी में लगातार लेटलतीफी करने वाली स्मार्ट चिप कंपनी अब छह महीने और काम करेगी। जबकि कंपनी पर कई बार परिवहन मुख्यालय जुर्माना लगा चुका है। जुर्माने की रकम अधिक होने पर कंपनी ब्लैक लिस्ट के कगार पर आकर खड़ी हो गई थी। अफसरों ने बताया कि नई कंपनी के चयन की समय से टेंडर प्रक्रिया नहीं होने से यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का जिम्मा स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आवेदकों को समय पर लाइसेंस प्राप्त नहीं हो पा रहे थे। इसके चलते कंपनी पर कई बार जुर्माना लगाया गया था। फरवरी में कंपनी का अनुबंध समाप्त कर टेंडर प्रक्रिया होनी थी। लेकिन परिवहन मुख्यालय से समय पर टेंडर प्रक्रिया आयोजित नहीं की गई। आरटीओ प्रभात पांडेय ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया नहीं होने पर स्मार्ट चिप कंपनी का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाया गया है। हालांकि लेट लतीफी के कारण कंपनी पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed