फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Commission's major negligence BU center test aborted

आयोग की बड़ी लापरवाही से बीयू के केंद्र की परीक्षा निरस्त

Mon, 25 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
The Commission's major negligence BU center test aborted
exam suspend, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) में बने केंद्र में परीक्षार्थियों के सापेक्ष बहुत कम आंसर शीट पहुंचीं। इस पर आक्रोशित अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में परीक्षा निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


रविवार को जनपद में कनिष्ठ सहायक की परीक्षा के लिए 29 केंद्र पर बनाए गए थे। इन्हीं में से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा भवन भी शामिल था। सुबह 11 से 12 बजे तक परीक्षा भवन में 102, 103, 104, 105, 106, 201, 202 हॉल नंबर में एक हजार छात्रों की परीक्षा थी। सुबह परीक्षा के पूर्व आंसरशीट जब पहुंची तो उन्हें देखकर केंद्र के शिक्षकों के होश उड़ गए। एक हजार अभ्यर्थियों के सापेक्ष महज 312 आंसरशीट ही केंद्र पर पहुंची। इसकी जानकारी जैसे ही अभ्यर्थियों को दी गई तो वह आक्रोशित हो गए। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। बीच-बीच में अधिकारी आयोग से भी फोन कर संपर्क में रहे। बाद में आयोग द्वारा बीयू के केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई। काफी मशक्कत के बाद अभ्यर्थियों को समझाकर वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौखिक में बताई 15 मई अगली तारीख
परीक्षा निरस्त होने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा अगली तारीख जानने की काफी बेचैनी रही। कई अभ्यर्थी परीक्षा की अगली तारीख घोषित होने के पूर्व जाने से इनकार करने लगे। इस बीच केंद्र पर पहुंचे आयोग के सदस्यों द्वारा मौखिक ही अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा 15 मई को होने की बात कही गई। इस बीच कुछ अभ्यर्थी 15 मई को एसएससीजीडी की परीक्षा होने की बात कहते हुए इसका विरोध करने लगे। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा भेजे पत्र में अगली परीक्षा की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है।

कई केंद्रों पर शॉर्ट हुई ओएमआर शीट
जनपद के बुंदेलखंड महाविद्यालय के अतिरिक्त भी कई केंद्रों पर ओएमआर शीट कम पड़ गईं। परीक्षा केंद्र बने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 72, सरस्वती पाठशाला में 48, बुंदेलखंड महाविद्यालय के 192 ओएमआर शीट कम आईं। इनकी प्रतिपूर्ति के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के केंद्र की ओएमआर शीट मंगाकर अभ्यर्थियों को दी गईं। वहीं, एचएम मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों में भी ओएमआर शीट अभ्यर्थियों के मुकाबले कम पहुंची। इसकी प्रतिपूर्ति परीक्षा केंद्रों के अनुपस्थित अभ्यर्थियों से की गई।

बैग, मोबाइल रखने पर पैसे मांगने का आरोप
कनिष्ठ सहायक की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में बैग, मोबाइल रखने के एवज में कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने का आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इसकी शिकायत प्राचार्य से भी की गई। वहीं, प्राचार्य डॉ. योगेंद्र मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिलने पर कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की गई थी। इस पर कर्मचारियों ने ऐसे आरोपों से इनकार किया था। केंद्र पर पैसे नहीं लिए गए।


किसी ने मांगा किराया, किसी ने ‘स्वकेंद्र’
कनिष्ठ सहायक की परीक्षा में ललितपुर, इटावा, मैनपुरी, आगरा समेत दूरदराज के जनपदों के अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। परीक्षा भवन में परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद अभ्यर्थी बहुत आक्रोशित हो गए। अभ्यर्थी आयोग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ अभ्यर्थियों ने मांग की कि उन्हें आने-जाने का किराया दिया जाए, तो कुछ ने गृह जनपद को केंद्र बनाने की। पेश है अभ्यर्थियों से बातचीत के कुछ अंश।

निरस्त परीक्षा को अब गृह जनपद में ही कराना चाहिए। वहीं, हमारा जो आने-जाने का खर्चा हुआ है, उसका भी भुगतान हो। - नवीन बघेल
यहां पर परीक्षार्थी बहुत दूर-दूर से परीक्षा देने आए हुए थे। सफर में बहुत परेशानी हुई। परीक्षा निरस्त होने का दुख है। - ओम साईं राम तिवारी
परीक्षा को दो दिन जाया होते हैं। शासन-प्रशासन की गलती से परीक्षा निरस्त हो गई। परीक्षा को किराया भी बहुत खर्च हुआ। - महेंद्र पाल सिंह
शनिवार को झांसी आए थे। पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। सुबह तक परीक्षा निरस्त होने की कोई जानकारी नहीं मिली। - विवेक परिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed