फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The claim of a comfortable journey is in the air, travelling at the gates of trains is a compulsion brother

Jhansi News: सुखद यात्रा का दावा हवाई, ट्रेनों के गेट पर यात्रा मजबूरी है भाई

Fri, 08 Aug 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The claim of a comfortable journey is in the air, travelling at the gates of trains is a compulsion brother
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रक्षाबंधन पर हर कोई अपने घर पहुंचना चाहता है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लोगों को कन्फर्म टिकट तो मिल ही नहीं रहा है, वहीं ट्रेनें भी खचाखच भरकर चल रही हैं। बृहस्पतिवार को हालात यह रहे कि ट्रेन के अनारक्षित कोच में ही क्षमता से पांच गुना ज्यादा यात्री सवार दिखे। बरौनी मेल और उदयपुर इंटरसिटी में यात्रियों ने गेट पर लटककर यात्रा की।



बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ खचाखच दिखाई दी। बरौनी मेल झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर 2 बजकर 25 मिनट पर पहुंचीं। ट्रेन न केवल खचाखच भरी थी, बल्कि यात्री गेट पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद यहां से ट्रेन के अंदर दाखिल होने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। गेट पर अत्यधिक भीड़ होने के चलते खिड़कियों से लोग अंदर पहुंचे। भीड़ के चलते अंदर बैठे यात्रियों ने जनरल बोगियों के कुछ गेट ही बंद कर लिए गए थे। इस दौरान बुजुर्ग, बच्चे व महिला जान जोखिम में डालकर सवार होते दिखाई दिए। कुछ ऐसे ही हाल खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी के भी दिखाई दिए। ट्रेनों में इस तरह यात्रा कर रहे लोग अपनी जान जोखिम में डाल ही रहे, साथ ही दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। ऐसे में रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुखद यात्रा का दावा करने की बात बेमानी साबित हो रही है।
विज्ञापन


.........



बॉक्स में -

रेलवे सुरक्षा बल की लापरवाही उजागर



- ट्रेनों में इस कदर भीड़ चल रही है, यात्री मजबूरन गेट पर लटककर यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन के अंदर प्रवेश करने के लिए लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। लेकिन इन सब की देखरेख के लिए न तो आरपीएफ और न ही जीआरपी के जवान यहां दिखाई दे रहे हैं। .......
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो सहित बॉक्स में -



सीट पाने की चाह में जान हथेली पर

- सीट पाने के लिए यात्रियों द्वारा बेपरवाही का दृश्य यहां दिखाई दिया। ट्रेन आने के पूर्व यात्री पटरी पर उतर गए और दूसरी ओर से चढ़ने का प्रयास करने लगे। ऐसे में पटरी की दोनों ओर यात्रियों की खासी भीड़ यहां दिखाई दी। इनकी लापरवाही तो थी ही, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोकने वाला कोई यहां दिखाई नहीं दिया।



........

फोटो -



क्या बोले यात्री

- त्योहार पर अपने घर दरभंगा जा रहे हैं। ट्रेन में सीट पाने के पहले करीब 7 से 8 घंटे खड़े रहे। जैसे-तैसे सीट मिली, लेकिन ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने से बेचेनी भरे सफर में यात्रा करने को मजबूर हैं।



- शत्रुधन, यात्री।

.......



- धान की रोपाई करने के लिए बहेड़ी गए थे। वहां से लौटकर अब दरभंगा रक्षाबंधन मनाने जा रहे हैं। ट्रेन में भीड़ है, लेकिन क्या किया जाए। घर पर तो पहुंचना है, इसके लिए वह ऐसे सफर में मजबूरी में यात्रा कर रहे हैं।


- शशिभूषण, यात्री।



......

वर्जन -



- रक्षाबंधन को लेकर ट्रेन में भीड़ बढ़ रही है। इसके लिए अलग से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं। लापरवाही पर स्टेशन पर नजर रखी जाती है और यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed