फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The city plunged into darkness, people took to the streets, and employees fled the power station.

Jhansi News: अंधेरा में डूबा महानगर, लोग सड़क पर उतरे, बिजलीघर छोड़कर भागे कर्मचारी

Wed, 13 May 2026 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The city plunged into darkness, people took to the streets, and employees fled the power station.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मंगलवार को आई जोरदार आंधी-बारिश ने महानगर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। गल्ला मंडी, हंसारी रोड समेत कई उपकेंद्र से दोपहर करीब दो बजे से ही बिजली गुल हो गई। देर-रात तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। घंटों बिजली न आने से परेशान लोगों का सब्र रात होते-होते टूट गया। रात करीब साढ़े 11 बजे बड़ी संख्या में लोग गल्ला मंडी स्थित पावर हाउस जा पहुंचे। भीड़ देख बिजली कर्मी ताला बंद करके भाग निकले। पावर हाउस के बाहर सड़क पर लोगों ने जाम लगा दिया। घंटों नारेबाजी हुई। नवाबाद समेत कई थानों से पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन, आधी रात तक बिजली बहाल न होने से लोग भी डटे रहे। पावर हाउस की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गल्ला मंडी पावर हाउस से दोपहर दो बजे से ही लाइट चली गई। इसके बाद आंधी में पूरी व्यवस्था चौपट हो गई। खुशीपुरा, तालपुरा, गल्ला मंडी, लक्ष्मी गेट बाहर एवं अंदर, सीपरी बाजार, सूती मिल, अयोध्या पुरी कॉलोनी, फिल्टर रोड, नई बस्ती, नंदनपुर समेत दर्जनों इलाके देर रात तक अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed