फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The cargo was off in Jhansi Tikamgarh

झांसी में उतर रहा था टीकमगढ़ का माल

Tue, 26 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 26 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
The cargo was off in Jhansi Tikamgarh
झांसी। वाणिज्य कर विभाग की सचल दल इकाई ने टीकमगढ़ की जगह झांसी में उतर रहे माल को कसाई मंडी से पकड़ लिया। बाद में संबंधित व्यापारी से 40 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्वाह्न के समय वाणिज्य कर विभाग की सचल दल दो इकाई को सूचना मिली कि कसाई मंडी में फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एक ट्रक से माल उतारा जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने प्रपत्रों की जांच की तो पाया कि माल को डबरा से टीकमगढ़ के लिए बुक किया गया था।
विज्ञापन


इसके लिए प्रांत बाहर से प्रांत बाहर के लिए माल ले जाने के लिए अंबावाय पर बहती भी बनवाई गई। इसके बाद भी माल को कसाई मंडी में उतारा जा रहा था। ट्रक में करीब एक लाख रुपये कीमत की नमकीन व कुरकुरे रखे हुए थे। टीम को देख मौके पर भीड़ जुटने लगी, जिस कारण किसी तरह ट्रक को वाणिज्य कर कार्यालय लाया जा सका। ट्रक के कार्यालय आने के बाद चालक को नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संबंधित व्यापारी द्वारा चालीस हजार रुपये शमन शुल्क जमा करने पर माल अवमुक्त कर दिया गया है। व्यापारी का विभाग में पंजीयन नहीं है। टीम में सहायक अभियंता हेमंत गौतम व सीटीओ जयप्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed