फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The campaign went on, 12 lakh vaccines were administered in 20 days in the Mandal

चला अभियान, मंडल में 20 दिन में लगे 12 लाख टीके

Sat, 22 Jan 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The campaign went on, 12 lakh vaccines were administered in 20 days in the Mandal
झांसी। एक जनवरी से झांसी मंडल में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित कर चलाए गए अभियान में 20 दिनों में 12 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अब मंडल में 96 फीसदी लोगों को कोविड की पहली वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

दिसंबर तक मंडल स्तर पर कोविड टीकाकरण में झांसी के मुकाबले जालौन और ललितपुर पीछे चल रहे थे। मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर रणनीति बनाई। अभियान के दौरान 11.98 लाख टीके पिछले 20 दिनों में लग गए। अब ललितपुर और जालौन में 93 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। जबकि, झांसी जनपद में सबसे ज्यादा 101.33 फीसदी लोगों को टीका लग चुका है। साथ ही 15 से 17 साल के किशोर, किशोरियों के टीकाकरण में इजाफा हुआ है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी को पहली डोज लग गई है। 30 जनवरी तक सभी बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षा विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है। आयुक्त ने घोषणा की है कि टीकाकरण में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही दूसरी डोज लगवाने के लिए आईसीसीसी का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed