फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Burning Train

बर्निंग ट्रेन बनी पातालकोट एक्सप्रेस

Thu, 26 Jan 2017 01:29 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 26 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
The Burning Train
बर्निंग ट्रेन बनी पातालकोट एक्सप्रेस - फोटो : demo
झांसी। पातालकोट एक्सप्रेस के एसएलआर (लगेज ब्रेकवान) कोच में बुधवार की शाम धौलपुर व मुरैना रेल सेक्शन के बीच सिकरौंदा स्टेशन के नजदीक आग लग गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हो सकी। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। घटना से ट्रेन दो घंटे तक मौके पर खड़ी रही। दिल्ली सरायरोहिल्ला से छिंदवाड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 14624 पातालकोट एक्सप्रेस आगरा से ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी। तभी शाम 5.50 बजे धौलपुर से मुरैना के बीच सिकरौंदा स्टेशन के निकट किलोमीटर नंबर 1269/33 पर ट्रेन के पीछे लगे लगेज ब्रेकवान कोच से आग की लपटें निकलने लगी। सिकरौंदा स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी गार्ड को दी। इसके बाद ट्रेन को मौके पर रोक लिया गया। एसएलआर कोच से लगे जनरल बोगी के यात्रियों को जब आग लगने का पता चला तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। यात्री घबराकर कोच से नीचे उतर आए। सूचना पर मुरैना व धौलपुर से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। गनीमत रही कि आगे के कोचों में आग नहीं बढ़ सकी। शाम 7.25 बजे आग पर काबू पा लिया गया। क्षतिग्रस्त लगेजवान कोच नंबर 05741 को ट्रेन से अलग कर सिकरौंदा स्टेशन पर खड़ा कर दिया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। यह ट्रेन झांसी चार घंटे देरी से आ सकी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed