फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The brilliant performances of Jotveer Singh, Karthik, Deepak Singh led the teams to victory

Jhansi News: जाेतवीर सिंह, कार्तिक, दीपक सिंह के शानदार प्रदर्शन ने टीमों को जीत दिलाई

Tue, 08 Apr 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The brilliant performances of Jotveer Singh, Karthik, Deepak Singh led the teams to victory

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को आठ मैच खेले गए, इनमें जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, बिहार, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली हॉकी की टीमों ने जीत दर्ज की। राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश की टीमों के बीच मैच ड्रा हो गया।



पहला मैच राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश की टीम के मध्य खेला गया। राजस्थान के विशाल कुमार व पुलकित केसरी ने एक-एक गोल किया। जवाब में अरुणाचल की टीम की ओर से अभिनव व जयप्रकाश पटेल ने एक-एक गोल किया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत में मैच 2-2 गोल की बराबरी के साथ ड्रा हुआ।
विज्ञापन


दूसरा मैच जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा के मध्य खेला गया। जम्मू-कश्मीर के जोतवीर सिंह व जगमीत सिंह ने सर्वाधिक चार-चार गोल दागे। पवनीत सिंह सोढ़ी ने तीन गोल, साहिल, गुरप्रीत सिंह, सुशमीत सिंह पठानिया, विशु शर्मा ने एक-एक गोल किया। वहीं, त्रिपुरा की ओर से सुखविंदर ने एक गोल किया और मैच 15-1 गोल से जम्मू-कश्मीर की टीम ने जीत लिया। जम्मू-कश्मीर की टीम के जाेतवीर सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरा मैच छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। छत्तीसगढ़ के कार्तिक यादव ने दनादन तीन गोल किए। जवाब में हिमाचल की ओर से अमित चहल व हर्ष ने एक-एक गोल किया। छत्तीसगढ़ ने 3-2 गोल से जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ के कार्तिक यादव मैन ऑफ द मैच रहे।

चौथा मैच बिहार और गुजरात के मध्य खेला गया। बिहार की टीम के जॉनी कुमार ने दनादन सात गोल, दानिश ने तीन गोल, प्रभाकर निगम ने दो गोल, रोहित लामा व अभय कुमार ने एक-एक गोल कर टीम को 14-0 के स्कोर से शानदार जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच जॉनी कुमार रहे।



पांचवां मैच चंडीगढ़ और गोवा के मध्य खेला गया। चंडीगढ़ की ओर से अमनदीप, मंजिंदर सिंह, गुरमुखसिंह व मोहित ने एक-एक गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच चंडीगढ़ के अमनदीप रहे।

छठा मैच आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड की टीम के मध्य हुआ। उत्तराखंड की ओर से विशाल कुमार व दीपक सिंह ने दो-दो गोल, दीपांशु अस्वाल ने एक गोल किया। जबकि आंध्र प्रदेश की तरफ से रमन बल्ला बैंकट, संदीप कुमार रागिपति व शिव बोया ने एक-एक गोल किया। उत्तराखंड 5-3 के स्कोर से विजयी रही।




सातवां मैच दिल्ली और मिजोरम की टीमों के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम की ओर से योगेंबर रावत, नितिन, गोविंद सिंह बिष्ट व प्रशांत ने दाे-दो गोल, रोहित ने एक गोल किया। इसके जवाब में मिजोरम की तरफ से कप्तान लालरेमडिका व अभिनाश स्टेलिन ने एक-एक गोल किया। दिल्ली की टीम ने 9-2 गोल से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed