फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The maternal family took down the body of the newly married woman from the pyre.

Jhansi: मायके पक्ष ने चिता से उतारा नव विवाहिता का शव, किया हंगामा, श्मशान घाट से हिरासत में लिया गया पति

Wed, 06 May 2026 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 02:55 AM IST
सार

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग शमशान घाट पहुंचे गए और हंगामा करते हुए नवविवाहिता का शव चिता से नीचे उतार लिया। देर शाम सीपरी बाजार थाने में मामला दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
Jhansi: The maternal family took down the body of the newly married woman from the pyre.
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकेपुरी कॉलोनी में नव विवाहिता मीनू (29) की मौत के बाद मंगलवार को मायके पक्ष के लोगों ने नंदनपुरा स्थित श्मशान घाट पर जमकर हंगामा किया। नाराज मायके पक्ष ने नवविवाहिता का शव चिता से उतार लिया। पुलिस अफसरों ने किसी तरह समझाकर अंतिम संस्कार कराया। देर शाम पति समेत पांच के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सकरार के बहेरा गांव निवासी मीनू की 5 फरवरी को केकेपुरी कॉलोनी निवासी हिमांशु से शादी हुई थी। सोमवार को मीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके माथे एवं गले में चोट के निशान मिले। यह देख मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मीनू की बहन मोनू समेत अन्य परिजन जेठ-जेठानी समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाने लगे। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पति हिमांशु को सौंप दिया। ससुरालजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर नंदनपुरा श्मशान घाट पहुंचे। यहां कुछ देर बाद मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। चिता से शव नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने भी उनको समझाने की कोशिश की लेकिन, पति समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़ गए। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


पुलिस के भरोसा दिलाने पर अंतिम संस्कार कराने पर राजी हुए। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक पति हिमांशु समेत जेठ रोमेश उर्फ टोनी, जेठानी प्रीति, नंद हेम शिखा एवं ननदोई नीरज दीक्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed