फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bridegroom was ready by tying the sehra, the bridegroom was dressed - then the call came.. the girl has refused to marry

सेहरा बांधकर तैयार था दूल्हा, सजे थे बराती-तभी फोन आया..लड़की ने शादी से इंकार कर दिया है

Thu, 17 Feb 2022 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
The bridegroom was ready by tying the sehra, the bridegroom was dressed - then the call came.. the girl has refused to marry
झांसी। दूल्हा सेहरा बांधकर तैयार था। रिश्तेदार भी सज धजकर पहुंच गए थे। दूल्हे को लेकर जाने वाली कार भी दरवाजे पर खड़ी थी। परिवार की महिलाएं भी बन्ना गा रहीं थीं। हर तरफ खुशी का माहौल था। लेकिन दूल्हे के पास अचानक पहुंची एक फोन क़ॉल ने सारी खुशियों पर पानी फेर दिया। यह फोन था उस लड़की की बहन का जिससे शादी होने जा रही थी। फोन पर बताया गया कि लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया है। बस फिर क्या था। हर कोई बेचैन हो गया। दूल्हा और उसके परिवार वाले कोतवाली पहुंच गए। दूल्हे का आरोप था कि लड़की ने सोने का हार न मिलने के कारण शादी से इंकार किया है। खैर दोनों पक्षों में सुलह-समझौता के लिए देर-रात तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

बाहर ओरछा गेट के ताड़ीपुरा मोहल्ला निवासी युवक की शादी तालपुरा निवासी युवती से तय थी। लड़का और लड़की दोनों दिव्यांग हैं। युवक पांव से जबकि लड़की आंखों से कमजोर है। युवक मोटर बाइडिंग का काम करता है। युवती की पढ़ाई दो साल पहले पूरी हो चुकी। परिजनों के मुताबिक बुधवार को शादी होनी थी। मंगलवार को कन्या पक्ष ने तिलक भी चढ़ा दिया। आज शाम करीब पांच बजे तमाम रस्म पूरी करने के बाद युवक दूल्हा बना और अपने नाते रिश्तेदारों के साथ बरात लेकर चलने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान दूल्हे को फोन करके दुल्हन की बहन ने बरात लाने से मना कर दिया। पहले दूल्हे ने इसे मजाक समझा। कुछ देर बाद दुल्हन के भाई ने भी कहा कि बरात मत लाना। दूल्हे ने दुल्हन से बात करने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने बात कराने से मना कर दिया। दुल्हन के फैसले के बारे में मालूम चलने पर घर में मायूसी छा गई। नाराज दूल्हा बरातियों संग कोतवाली पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि सोने के हार की मांग पूरी न करने से लड़की ने इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय का कहना है कि दूल्हे की ओर से शिकायती पत्र मिला है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। उनके बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed