{"_id":"612fd5508ebc3e5fa07857f0","slug":"the-boxers-of-jhansi-are-desperate-to-show-their-strength-in-the-national-jhansi-news-jhs2032852121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल में अपना दम दिखाने के लिए बेताब हैं झांसी के मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल में अपना दम दिखाने के लिए बेताब हैं झांसी के मुक्केबाज
विज्ञापन
झांसी। कर्नाटक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी के लिए छह और सात सितंबर को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश भर के मुक्केबाजों का ट्रायल होगा। ट्रायल में सफल होने वालों को प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा। जिसके लिए शहर भर के मुक्केबाजों में भी गजब का जोश देखा जा रहा है। मुक्केबाज अधिक से अधिक समय अभ्यास में बिता रहे हैं।
इंस्पायर खेल प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कर्नाटक स्थित बेल्लारी में पांचवीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 21 सितंबर तक होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में छह और सात सितंबर को बॉक्सरों का ट्रायल होगा। प्रदेश मुक्केबाजी की टीम के चयन की जिम्मेदारी झांसी को दी गई है। जिसके तहत प्रदेश भर के मुक्केबाज यहां ट्रायल में भाग लेने आएंगे। शहर के मुक्केबाज प्रदेश टीम में चयन के साथ नेशनल में मुक्के बरसाने के लिए बेताब हैं। इसके लिए वह दिन भर स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं।
मुक्केबाजी में कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं। लेकिन इस बार प्रदेश की टीम का चयन झांसी में ही हो रहा है। जिसके चलते अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
गुलाम नबी, मुक्केबाज
कोरोना संक्रमण के दौरान सामूहिक खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध का असर खिलाड़ियों की फिटनेस पर पड़ा है। फिटनेस के साथ ही मुक्केबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।
राघवेंद्र नामदेव, मुक्केबाज
प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग लेने के लिए आ रहे हैं। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ही खिलाड़ियों का चयन होगा। जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
आजम उल हक, मुक्केबाज
मुक्केबाजी में प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। आठ से अधिक घंटा प्रैक्टिस कर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
करन राजपूत, मुक्केबाज