फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of a missing farmer from Simraha was found floating in a well

Jhansi News: कुएं में उतराया मिला सिमराहा से लापता किसान का शव

Wed, 25 Jun 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing farmer from Simraha was found floating in a well

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सदर बाजार थानांतर्गत गांव सिमराहा से रविवार शाम से लापता व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह मथुरा कॉलोनी के कुएं में उतराया मिला। इसकी जानकारी तब हुई, जब गांव की महिला कुएं से पानी भरने गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

सिमराहा निवासी शिवा यादव ने बताया कि उसके पिता आनंद यादव (45) खेतीबाड़ी करते थे। रविवार को पिता का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। उसी दिन शाम करीब पांच बजे वह घर से खेत जाने के लिए निकले, लेकिन रात तक नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उसे चारों तरफ तलाशा मगर कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को भी परिजन उसे रिश्तेदारी में तलाशते रहे। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह गांव की महिला मथुरा कॉलोनी के पास बने कुएं से पानी भरने गई। उसकी सूचना पर गांव वाले जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त आनंद यादव के रूप में हुई। शिवा ने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




वहीं, सदर बाजार थाना निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आनंद शराब पीने का आदी था। जिस कुएं में उसका शव मिला है, उसके पास बहुत ही छोटा रास्ता है। आशंका है कि नशे की हालात में चलते समय संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिरा हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed