फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The boat lost its balance while taking a selfie... father and son drowned

Jhansi News: सेल्फी लेते समय बिगड़ गया नाव का संतुलन... पिता-पुत्र डूबे

Sun, 27 Apr 2025 01:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 27 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The boat lost its balance while taking a selfie... father and son drowned
संवाद न्यूज एजेंसी एरच (झांसी)। एरच थाना इलाके में बेतवा में शनिवार को नाव पर सेल्फी लेने के दौरान डूबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि, उनके तीन रिश्तेदारों और नाविक को बचा लिया गया। सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। एरच के कृष्णा नगर निवासी राकेश कुशवाहा (40) के छोटे भाई राघवेंद्र के बेटा हुआ था। इस उपलक्ष्य में घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार आए हुए थे। चचेरे चाचा वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह राकेश, उसका बेटा अंशुल (17), अंशुल के चाचा विनोद, फूफा कैलाश, ममेरा भाई कमलेश और राकेश का दोस्त राजेश केवट नदी में नहाने और नाव से घूमने गए थे। सभी लोग नदी के बीच बने टाप पर जा रहे थे। इसी दरम्यान अंशुल नाव के एक ओर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा, जिससे नाव असंतुलित होकर एक ओर झुक गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, नाव नदी में डूबने लगी। अंशुल नदी की धारा में गिर गया, उसे तैरना नहीं आता था। जबकि, राकेश तैरना जानता था, इस पर उसे बेटे को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर तक तो दोनों नजर आए, लेकिन इसके बाद वे पानी में समा गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह रेस्क्यू करके चाचा, फूफा, ममेरे भाई और दोस्त राजेश को बचा लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष नीलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खासी मशक्कत के बाद पिता-पुत्र के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। ी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed