फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The biggest threat to the country Firka ally: Dr. Hussein

मुल्क में फिरका परस्ती सबसे बड़ा खतरा: डॉ. हुसैन

Sun, 03 Apr 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
The biggest threat to the country Firka ally: Dr. Hussein
mainorty metting, jhansi news - फोटो : amarujala
झांसी। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन ने कहा कि मुल्क में फिरका परस्ती सबसे बड़ा खतरा है। वह समाजवादी जिला अल्पसंख्यक सम्मेलन में बोल रहे थे।  
विज्ञापन


समाजवादी जिला अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन शनिवार को पंडित दीनदयाल सभागार में किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए कराए गए कार्यों व पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद ही अल्पसंख्यकों के लिए काम हुए। प्रमुख अतिथि गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार ने बारह सौ करोड़ रुपये गरीब किसानों की बेटियों को दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने कहा कि मुल्क और कौम के लिए फिरकापस्ती सबसे बड़ा खतरा है, इसके लिए अगर कोई लड़ सकता है तो वह मुलायम सिंह यादव हैं। प्रदेश में लगभग सात हजार लोगों को मौल्लिम उर्दू अध्यापक नियुक्त कराने का काम अखिलेश सरकार ने किया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, अस्फान सिद्दीकी, अजय सूद, सिंहवृत्त सिंह यादव, जयप्रकाश आर्य, मिर्जा करामत वेग, चौधरी असलम शेर, हरभजन साहू, सर्वजीत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हाजी मुन्ना, याकूब मंसूरी, भोलू कुरैशी, सूफी खादिम अली, रहमत अंसारी, सतनाम सिंह, अख्तर आब्दी, मोहम्मद शाकिर, सज्जन सिंह यादव, इकमरा खान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आरिफ खान, सलीम मंसूरी व मास्टर अलीम ने संयुक्त रूप से किया। अंत में जिला उपाध्यक्ष मकबूल बख्श सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed