{"_id":"679537046dbea9c48308bcac","slug":"the-biggest-importance-of-voting-in-democracy-democracy-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-481651-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व : एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मतदाता दिवस नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। नगर के इंटर मीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। नगर के श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज में तहसीलदार नरेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राएं नगर के मुख्य मार्गाें से होते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बड़ा महत्व है। आप अपने मत से देश की सरकार का चयन करते हैं। यही भारतीय लोकतंत्र की विशेषता है। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई। छात्राओं ने मतदान से संबंधित लोकगीत, नाटक, नृत्य आदि शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वोट डालने जाना की प्रस्तुति पर तालियाें से हाल गूंज उठा। कार्यक्रम में तहसीलदार नरेशचंद्र, रामप्रकाश अनंत, अंजना वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन ह्रदय नारायण उपाध्याय ने किया। इस मौके पर शिवशंकर झा, विनय ताम्रकार, रक्षपाल सिंह सहित दोनों विद्यालयों के अध्यापक अध्यापिकाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
इधर, बिजरौठा के मजरा बौलारी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें राम सखी, अरविंद्र सिंह, प्रेम नारायण एवं परवीन निशा आदि मौजूद रहे। उधर, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की एनएसएस इकाई के तत्वाधान में ग्राम बम्होरीसर में मतदाता दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन