फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The auditor of CDG examined the records

सीडीजी के ऑडिटर ने जांचे अभिलेख

Sun, 24 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 24 May 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
झांसी। भारत सरकार द्वारा नामित संस्था सीडीजी सर्टिफिकेट लिमिटेड के अधिकारियों ने विकास भवन का निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं व कर्मचारियों की कार्यशैली को परखने के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव की जांच की। इस दौरान टीम ने परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


प्रतिवर्ष भारत सरकार कर्मचारियों की कार्य कुशलता, समस्याओं का निस्तारण, अभिलेखों का रखरखाव समेत कई कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराता है। सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर गुणवत्ता प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में सीडीजी सर्टिफिकेट लिमिटेड के ऑडीटर राघवेंद्र रॉय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विकास भवन में स्थित समाज कल्याण विभाग, पशु पालन, जिला पंचायत राज विभाग, लघु सिंचाई समेत कई विभागों में निरीक्षण कर कर्मचारियों की कार्य कुशलता की पड़ताल की। कर्मचारियों का ज्ञान परखा, शिकायत निस्तारण रजिस्टर और सफाई की स्थिति देखी।
विज्ञापन


 विभाग वार योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। आलमारियों में रखे अभिलेखों की स्थिति जांची। वहीं, विकास भवन में समस्या निस्तारण के लिए स्थापित की गई हेल्प डेस्क की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही शिकायत रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का निस्तारण हुआ है कि नहीं यह भी देखा और प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed