फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The accused of raping a teenager returning from Bhandara was arrested

Jhansi News: भंडारे से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping a teenager returning from Bhandara was arrested

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। थाना उल्दन के एक गांव में भंडारे में शामिल होकर लौट रही सत्रह वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया।




पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि फसल कटाई के बाद सोमवार को गांव में स्थित मंदिर में भंडारे का आयोजन था। किशोरी भी उसमें शामिल होने गई थी। देर-रात वह घर लौट रही थी। गुरसराय के सेमरी गांव निवासी राहुल कुशवाहा भी भंडारे में आया था। पीड़िता ने मुताबिक लौटते समय आरोपी उसे खेत में घसीट ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed