{"_id":"643ee223f96ef70b6706526a","slug":"the-accused-of-kidnapping-a-minor-was-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-78320-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन पहले बहला कर ले गया था अपने साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन पहले बहला कर ले गया था अपने साथ
Wed, 19 Apr 2023 12:02 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:02 AM IST
सार
आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ लिया गया। उसके घर से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव के लोग आरोपी युवक के घर के बाहर जमा हो गए। बाद में उन्हें पता चला कि दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झांसी में मंगलवार की देर रात शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने सकरार थाना इलाके के धनाई गांव से नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से नाबालिग की भी बरामदगी कर ली है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में तीन दिन पहले एक मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें सकरार के ग्राम धनाई निवासी युवक अनिल पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया था। मंगलवार की रात तकरीबन दस बजे कोतवाली पुलिस की टीम ग्राम धनाई पहुंची।
विज्ञापन
आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ लिया गया। उसके घर से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव के लोग आरोपी युवक के घर के बाहर जमा हो गए। बाद में उन्हें पता चला कि दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन