{"_id":"6598651cbe1e4528fe035c29","slug":"testing-of-machines-started-in-the-new-control-room-of-railways-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-238794-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेलवे के नए कंट्रोल रूम में मशीनों की टेस्टिंग हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेलवे के नए कंट्रोल रूम में मशीनों की टेस्टिंग हुई शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे का नया कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है। इसमें मशीनों की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो इस नए बने कंट्रोल रूम से इसी माह से ट्रेनों की निगरानी का काम शुरू कर दिया जाएगा।
ट्रेनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हाईस्पीड ट्रेनें भी बढ़ रही हैं। साथ ही मालगाड़ियों का संचालन भी रेलवे बढ़ा रहा है। इसके लिए रेलवे द्वारा रेल ट्रैकों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। झांसी से बीना तक 291 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बनाने का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। रेलवे की भविष्य में चौथी रेल लाइन बनाने की भी योजना है। इसका प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। ऐसे में रेल ट्रैक और ट्रेनों की निगरानी के लिए रेल प्रशासन द्वारा मंडल स्तर पर नया कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका निर्माण मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में किया गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिये तीसरे और चौथे रेल ट्रैक की भी आसानी से निगरानी की जा सकेगी। नए बने कंट्रोल रूम में मशीनें लगाई जा चुकी हैं और इनकी टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। आगामी पंद्रह दिनों तक मशीनों का परीक्षण किया जाएगा। इस दरम्यान पुराना कंट्रोल रूम भी काम करता रहेगा। परीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर कर नए कंट्रोल रूम से ट्रेनों की निगरानी का काम शुरू कर दिया जाएगा।
नए कंट्रोल रूम में मशीनों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इस दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर कर नए कंट्रोल रूम से निगरानी शुरू कर दी जाएगी। नया कंट्रोल रूम भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। - मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी