फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tenders received at rates up to 45 percent lower, councilors came out in protest and said they should be canceled

Jhansi News: 45 फीसदी तक कम दरों पर मिले टेंडर, पार्षद विरोध में उतरे, बोले-निरस्त हों

Thu, 21 Sep 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tenders received at rates up to 45 percent lower, councilors came out in protest and said they should be canceled
- कहा-टेंडर लेने के बाद ठेकेदार काम की गुणवत्ता से करेंगे समझौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वार्डों में होने वाले कामों के टेंडर 45 फीसदी तक कम दरों पर आवंटित हो जाने से पार्षद विरोध में उतर आए हैं। नगर आयुक्त से पार्षदों ने टेंडर निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी कम दरों पर टेंडर लेने के बाद ठेकेदार काम की गुणवत्ता से समझौता करेंगे।
सदन की मंजूरी के बाद नगर निगम में सभी 60 वार्डों में 10-10 लाख से कार्य कराने के लिए टेंडर निकले थे। कई वार्डों में टेंडर हासिल करने के लिए एक तिहाई या उससे भी अधिक कम दरों पर टेंडर डाल दिए। कई वार्डों ने 40 से लेकर 45 फीसदी तक कम दरों पर टेंडर डाले गए। जब निविदा खुले तो सबसे न्यूनतम दर वाले को टेंडर आवंटित हो गए। मगर जिन वार्डों में ये टेंडर हुए हैं, उनके पार्षद विरोध में उतर आए हैं। पार्षद हरिओम मिश्रा, अमित राय, भरत सेन, आशीष तिवारी आदि ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपकर ये टेंडर निरस्त करने की मांग की है। इस मामले में मुख्य अभियंता एसके सिंह का कहना है कि 25 फीसदी से अधिक कम दरों पर आवंटित होने वाले टेंडरों की जांच के लिए कमेटी गठित हो चुकी है।
विज्ञापन


कमेटी में पार्षद, तकनीकी सदस्य हो शामिल
पार्षदों ने मांग की कि नगर निगम प्रशासन को टेंडर की दरों को लेकर मानक तय करना चाहिए। इसके अलावा 25 फीसदी या उससे अधिक कम दरों पर आवंटित टेंडरों की जांच के लिए बनी कमेटी में तकनीकी सदस्य और स्थानीय पार्षद को भी शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कितनी कम दरों पर मिला टेंडर
- वार्ड 15 में 44.55 प्रतिशत।
- वार्ड छह में 43.99 फीसदी।
- वार्ड 12 में 42.11 प्रतिशत।
- वार्ड 29 में 42 फीसदी।
- वार्ड तीन में 41 प्रतिशत।
- वार्ड 35 में 38 फीसदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed