फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Tender issued for work in 23 wards of BJP and two wards of opposition councilors'

Jhansi News: ‘भाजपा के 23, विपक्ष के पार्षदों के दो वार्डों में काम का निकला टेंडर’

Fri, 05 Jul 2024 06:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
'Tender issued for work in 23 wards of BJP and two wards of opposition councilors'
विपक्षी पार्षदों ने जताई आपत्ति, कहा - भेदभाव किया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 15वें वित्त आयोग के बजट से वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया है कि भाजपा के 23 और विपक्ष के दो वार्डों में काम कराने के लिए टेंडर निकाला गया है। पार्षदों का कहना है कि विपक्ष के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को पार्षद महेश गौतम, उमेश जोशी नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देने पहुंचे। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा 15वें वित्त आयोग के 17 करोड़ रुपये बजट से 25 कार्य निकाले गए हैं। इनमें से 23 काम भाजपा पार्षदों के वार्ड में निकाले गए हैं। जबकि, दो काम विपक्ष और निर्दलीय पार्षद के वार्ड में निकला है। इसको लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि, बृहस्पतिवार को उनकी मुलाकात नगर आयुक्त सत्य प्रकाश से नहीं हो सकी। पार्षदों ने कहा कि वह शुक्रवार को भी नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपने आएंगे। वहीं, नगर आयुक्त का कहना है कि बजट के हिसाब से अलग-अलग वार्डों में काम कराया जाता है। आगे जो बजट मिलेगा, उससे अन्य वार्डों में काम कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन



प्लॉट बेचकर नगर निगम की भूमि पर दे दिया कब्जा
झांसी। गरिया गांव में एक व्यक्ति ने प्लॉट बेचकर नगर निगम की भूमि पर कब्जा दे दिया। प्लॉट के खरीददार लोगों ने जब दाखिल खारिज कराने के लिए तहसील में प्रार्थनापत्र दिया तो रिपोर्ट में ये खुलासा हो गया। प्लॉट का एक खरीददार बृहस्पतिवार को नगर निगम में शिकायत करने पहुंचा। नगर आयुक्त ने कहा कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed