{"_id":"67b39ce64e550da92801f079","slug":"ten-thousand-devotees-gathered-at-the-station-railways-ran-four-additional-trains-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-496584-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्टेशन पर उमड़े दस हजार श्रद्धालु रेलवे ने दौड़ाईं चार अतिरिक्त ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्टेशन पर उमड़े दस हजार श्रद्धालु रेलवे ने दौड़ाईं चार अतिरिक्त ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार की शाम झांसी रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से रूटीन के अलावा आनन-फानन चार अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं। तब जाकर देर रात भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका।
महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। रेलवे की ओर से नियमित रूप से चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें सुबह चार बजे, 10:10 बजे, दोपहर 12 बजे और रात 8:10 बजे चलाई जा रही हैं लेकिन, रविवार की शाम से स्टेशन पर भीड़ बढ़नी हो गई। यात्रियों को स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में रोक दिया गया। इसके बाद एक-एक घंटे के अंतराल में चार अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई गईं। इन ट्रेनों के प्लेटफार्म पर लगने पर सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। रविवार को आरपीएफ व जीआरपी के लगभग डेढ़ सौ से अधिक कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। एडीआरएम पीपी शर्मा, एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, एसीएम पवन कुमार, मुख्य टिकिट निरीक्षक हुकुम सिंह चौहान व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन