फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Temple-mosque became an example... Aarti and Azaan here give the message of peace.

Jhansi News: मंदिर-मस्जिद बने मिसाल... यहां की आरती और अजान देती अमन का पैगाम

Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Temple-mosque became an example... Aarti and Azaan here give the message of peace.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शहर में हमेशा से सौहार्द और सद्भाव की मिसाल कायम रही है। यहां बाहर दतिया गेट पर आमने-सामने बने मंदिर और मस्जिद भी आपसी सौहार्द की झलक पेश करते हैं। जब मंदिर में आरती होती है तो मस्जिद में अजान के लिए लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी जाती है। वहीं जब मस्जिद में अजान होती है तो मंदिर में घंटे नहीं बजते। पूजा और इबादत में खलल न पड़े इसके लिए दोनों धर्माें के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
बाहर दतिया गेट स्थित मस्जिद-ए-अक्सा तकरीबन सौ साल पुरानी है। मस्जिद के सामने ही हनुमान जी के मंदिर का निर्माण सन 1961 में कराया गया था। मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने पर यहां आपसी सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल कायम है। खासियत यह है कि यहां के लोग एक दूसरे के मजहब का बड़ा ही सम्मान करते हैं। आलम यह है कि जब मंदिर में कोई बड़ा कार्यक्रम अथवा प्रतिदिन आरती होती है तो मस्जिद से होने वाली अजान के लाउडस्पीकर की आवाज को धीमा कर दिया जाता है। वहीं रमजान अथवा जुमे के दौरान मंदिर में की जाने वाली पूजा और आरती के समय में तब्दीली कर दी जाती है। जिससे हर समय यहां अमन कायम रहता है।
विज्ञापन

-----------
- मंदिर और मस्जिद नजदीक होने के बाद भी दोनों ही समुदाय के लोग एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। लोग किसी भी तरह का विवाद पैदा नहीं होने देते हैं। जिससे इस इलाके में हमेशा अमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीतू महाराज, पुजारी हनुमान मंदिर
-------------
- झांसी सदियों से अमन की नगरी के रूप में जानी जाती है। आरती और इबादत के वक्त को आपसी सहमती से बातचीत कर घटा और बढ़ा लिया जाता है। -अब्दुल रहमान, मुअज्जिन, अक्सा मस्जिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed