{"_id":"5e1637988ebc3e87952b3b4a","slug":"temple-damage-people-angreg-jhansi-news-jhs157034081","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर क्षतिग्रस्त होने पर भड़के लोग, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर क्षतिग्रस्त होने पर भड़के लोग, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को शाम चार बजे थाना नवाबाद क्षेत्र में पुरानी तहसील के पीछे बने तीन धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होने पर एकत्रित लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज होने के बाद ही लोग माने। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी रही।
तहसील के पीछे तीन धार्मिक स्थल स्थापित हैं। बुधवार दोपहर किसी ने यहां पर प्रतिमाएं व बाहर का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया। शाम को पूजा अर्चना करने पहुंचे लोगों में धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त देख उबाल पैदा हो गया। जानकारी मिलते ही एकत्रित हुए लोगाें ने हंगामा कर दिया। खबर मिलते ही नवाबाद व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। देर शाम नवाबाद पुलिस ने मोहल्ले के आरोपी मलखान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया। घटना के चलते लोगों में आरोपी को लेकर गुस्सा बना हुआ है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।