फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Temperature crosses 38 degrees, coolers not installed in wards, patients troubled by heat

Jhansi News: पारा 38 डिग्री के पार, वार्डों में नहीं लगे कूलर, मरीज गर्मी से परेशान

Sat, 13 Apr 2024 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 38 degrees, coolers not installed in wards, patients troubled by heat
- जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का हाल, जहां लगे कूलर, वहां पानी नहीं डल रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चटक धूप खिली होने के साथ झांसी में तेज गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को ही अधिकतम पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के वार्डों में कूलर नहीं चल रहे हैं। कुछ वार्डों में जहां कूलर रखे हैं, वहां पानी नहीं भर जाता है। इसलिए मरीज कूलर नहीं चलाते हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गुमनावारा के मातादीन ने बताया पेट दर्द की समस्या होने पर बृहस्पतिवार को भर्ती हुआ था। पंखा भी बेड से दूर लगा है। कर्मचारियों द्वारा कूलर में पानी नहीं भरा जाता है। गर्मी से हाल बेहाल रहता है। पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती बबीना निवासी अच्छेलाल ने बताया कि वार्ड में कूलर लगा ही नहीं है। जबकि, वार्ड के बाहर गैलरी में कूलर खुला पड़ा था। इसी तरह, मेडिसिन महिला वार्ड में भी कूलर में पानी नहीं भरा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में तो अब तक किसी भी वार्ड में कूलर तक नहीं लगा है। यहां पर भी दोपहर में मरीज गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बताया गया कि जिला अस्पताल में हर समय 100 से अधिक और मेडिकल कॉलेज में वार्ड में 400 से ज्यादा मरीज भर्ती रहते हैं।

प्राचार्य दे चुके हैं कूलर, एसी दुरुस्त रखने के निर्देश
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर गर्मी शुरू होने से पहले ही अस्पताल के सभी एसी और कूलर दुरुस्त कराने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद अस्पताल के अफसर लापरवाह हैं। मरीजों की परेशानी दूर करने पर अफसरों का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


ये बोले मरीज
.................
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हूं। यहां कूलर लगा है। मगर उसमें पानी नहीं रहता है। इसलिए दोपहर में कूलर गर्म हवा फेंकता है। उसे बंद रखते हैं। - हाकिम, सुभाषगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के वार्ड में कूलर नहीं लगा है। दोपहर में तेज धूप खिली होने से वार्ड में गर्मी लगती है। इसलिए खिड़कियां खोलनी पड़ती है। जल्द कूलर लगना चाहिए। - अवतार, शिवपुरी।

वर्जन..
इलेक्ट्रीशियन को लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। एक-दो दिन में सभी वार्डों में कूलर चालू हो जाएंगे। खराब वाटर कूलर, आरओ भी ठीक हो जाएंगे। - डॉ. पीके कटियार, एसआईसी, जिला अस्पताल।


शनिवार से ही वार्डों में कूलर लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जो कूलर खराब हैं, उनकी जगह नए कूलर मंगवाए जाएंगे। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed