{"_id":"65fc8f57750da56b83099164","slug":"telangana-police-arrested-bullion-trader-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-284996-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सराफा कारोबारी को तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सराफा कारोबारी को तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
- बचाने की खूब हुईं कोशिशें, किसी की एक न चली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर कोतवाली इलाके के एक सराफा कारोबारी को झांसी आई तेलंगाना पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। सराफा कारोबारी पर तेलंगाना के भूपालपल्ली में चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसके चलते तेलंगाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसकी गिरफ्तारी की। हालांकि, कारोबारी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन तेलंगाना पुलिस उसे अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गई।
सराफा कारोबारी पर तेलंगाना के भूपालपल्ली जिले में दो करोड़ की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। वहां की जिस फर्म ने मुकदमा दर्ज कराया था, उसके साथ सराफा कारोबारी पिछले काफी समय से व्यापार करता आ रहा था। इसके अलावा सराफा कारोबारी को तीन महीने पहले भोपाल में रेवेन्यू इंटेलीजेंस निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने सोने की तस्करी के मामले में पकड़ा था। कुछ दिनों पहले ही वह छूटा था। इसके बाद वह झांसी आ गया था। इसकी भनक लगते ही तेलंगाना पुलिस यहां पहुंच गई। स्थानीय पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। यहां व्यापारी ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज करने वाली फर्म ने से उसे दो करोड़ की रकम लेनी है। बावजूद, उसे फर्जी ढंग फंसा दिया गया है। इसके बाद व्यापारी को बचाने की तमाम कोशिशें की जाती रहीं। लेकिन, तेलंगाना पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस बारे में शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तेलंगाना पुलिस कारोबारी को अपने साथ ले गई है। वहां उसके खिलाफ भूपालपल्ली जनपद में चोरी का मुकदमा दर्ज है।