{"_id":"6841ff2f3856fd052d07e6b2","slug":"tehsil-team-caught-the-stamp-defaulter-from-his-home-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-571204-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्टांप बकायेदार को घर से पकड़ लाई तहसील की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्टांप बकायेदार को घर से पकड़ लाई तहसील की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्टांप देयक बकायेदार को तहसील की टीम घर से पकड़ ले आई। बकायेदार ने ढाई लाख रुपये जमा किए और एक हफ्ते में बकाया जमा करने की बात कही। इस पर उसे छोड़ दिया गया।
बताया गया कि प्रेमनगर निवासी दिलीप सिंह पर स्टांप चोरी के मामले में रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) काटा गया था। उसकी संपत्ति बंधक थी। अप्रैल के पहले हफ्ते में संपत्ति की नीलामी की तारीख के दिन उसने तहसील पहुंचकर पांच लाख का चेक दे दिया था, जो कि बाउंस हो गया था। उसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया। बृहस्पतिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में गठित वसूली टीम ने कई बकायेदारों के यहां धरपकड़ के लिए छापेमारी की। दिलीप को पकड़कर टीम तहसील ले आई। उसके द्वारा ढाई लाख रुपये जमा किया गया। साथ ही एक सप्ताह में बकाया जमा करने का आश्वासन दिया। इस पर उसे छोड़ दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बकाया जमा नहीं किया गया तो धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में नायब तहसीलदार वीके सिंह, संग्रह अमीन अरविंद शर्मा, संजय खरे, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन