फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tehsil building new warehouse will EVM

नये तहसील भवन में बनेगा ईवीएम गोदाम

Thu, 28 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 28 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बनने से पहले ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के गोदाम का स्थान परिवर्तित हो गया है। अब यह नये तहसील परिसर में बनाया गया। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा धनराशि आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन


ईवीएम गोदाम के लिए पूर्व में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार के पीछे जमीन चिह्नित की गई थी, जिसका प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। आयोग ने भी इस पर सहमति जताते हुए मार्च माह में 97.50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी थी। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को सौंप दी गई थी। लेकिन, अब इसका स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। यह गोदाम अब मंडी के पास बने नये तहसील भवन परिसर में बनाया जाएगा। जगह की कमी के चलते गोदाम का स्थान बदला गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि ईवीएम गोदाम में 3,635 बैलेट व इतनी ही कंट्रोल यूनिट रखने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा गोदाम भवन में चार हॉल व दो कक्षों का भी निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगीन वोटर आईडी को करना होगा इंतजार
झांसी। जिले के आठ हजार मतदाताओं को पिछले तीन माह से रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र का इंतजार है। लेकिन, यह अब तक निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार केवल उन्हीं मतदाताओं के नये कार्ड आएंगे, जिन्होंने 25 रुपये की रसीद कटाई थी। अन्य के अभी नहीं आएंगे। उन्होंने अगले माह वोटर आईडी प्राप्त होने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed