फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tehrroli ke kishan ko cm ne di gharoni

टहरौली के किसान को सीएम ने दी घरौनी

Sat, 13 Feb 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
tehrroli ke kishan ko cm ne di gharoni
सीएम से घरौनी पाकर पन्नालाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। - फोटो : ???? ????
टहरौली के किसान को मुख्यमंत्री ने दी घरौनी
विज्ञापन

झांसी। टहरौली के ग्राम रौरा के किसान पन्नालाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने हाथ से घरौनी दी। घरौनी पाकर पन्नालाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही जनपद में 130 राजस्व गांवों के 23938 लोगों को जमीन स्वामित्व के यह अधिकार पत्र सौंपे गए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भू-स्वामियों को घरौनी दी गई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। मंडलायुक्त ने कहा शुक्रवार को मंडल में 64000 घरौनीयों का वितरण हो रहा। 24 अप्रैल 2021 तक सारे गांव में शत प्रतिशत घरौनी का वितरण कर दिया जाएगा। विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने घरौनी के जरिए भूमि स्वामित्व मिलने को ऐतिहासिक कदम बताया। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा इसके जरिए सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा। गांव में लड़ाई नहीं होगी, भूमि विवाद भी नहीं होंगे। गरीब को अब मकान की जमीन का मालिक बनाया गया है। विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि गांव के जो किसान-मजदूर दबंगों से परेशान रहे, उनको अब जमीन का मालिकाना हक मिल गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने स्कूली बच्चों की तारीफ करके उनको प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने बताया 167 गांव में 27519 भू-स्वामियों को घरौनी वितरित की जा चुकी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बी प्रसाद, विजय कुमार निरंजन, उपजिलाधिकारी राजकुमार, मंजूर अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed