फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager's dead body found hanging

Jhansi News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Wed, 22 Jan 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Teenager's dead body found hanging

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

एरच। किशोर ने बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार दोपहर से घर से लापता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कस्बे के मोहल्ला महाबीर गंज निवासी राकेश कुमार राजावत का इकलौता बेटा विकास ठाकुर (19) बीते सोमवार दोपहर एक बजे घर से निकला था। देर शाम तक घर न आने पर परिजन ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह नौ बजे जानवर चरा रहे लोगों को नाले के किनारे लगे बबूल के पेड़ से किशोर का शव लटका दिखा। इसकी जानकारी परिजन को दी गई। परिजन ने उसकी शिनाख्त करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फोरेसिंक टीम को बुलाकर घटनास्थल से नमूने लेकर शव को नीचे उतार उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। माता-पिता एवं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने बताया कि परिजन ने कहा है कि किशोर घर से सोमवार को रस्सी लेकर निकला था। इसलिए मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




:::::

घर का अकेला चिराग था विकास



विकास ठाकुर तीन बहनों का इकलौता भाई था। एक बहन की शादी हो चुकी है। वह सभी बहनों में सबसे छोटा था। एक साल पहले इंटर पास करने के बाद वह पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed