फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager who went to Athondana Dam for picnic with friends dies due to drowning

फैजान अलविदा: अठोंदना डैम में किशार की डूबने से मौत, दोस्त मचाते रहे शोर; रोते-बिखलते पहुंची दोनों बहनें

Tue, 22 Aug 2023 10:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 10:49 PM IST
सार

दोस्तों संग पिकनिक मनाने अठोंदना डैम गए किशारे की डूबने से मौत हो गई। फैजान तीन दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया।

विज्ञापन
Teenager who went to Athondana Dam for picnic with friends dies due to drowning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने दोस्तों संग पिकनिक मनाने अठोंदना डैम पहुंचे एक किशोर की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिखलते पहुंच गए। पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी जमील जीविकोपार्जन के लिए ट्रैक्सी चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा फैजान (18) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने तीन दोस्त फरहान पुत्र हसन, अरमान पुत्र शकील और जुबैर पुत्र रईस (तीनों निवासी सराय मोहल्ला) के साथ अठोंदना डैम में पिकनिक मनाने पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों दोस्त डैम में नहा रहे थे। नहाते हुए फैजान तैरते-तैरते आगे निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने आगे जाने से मना किया। लेकिन फैजान ने उनकी बातें अनुसनी कर दी। अचानक वह गहरे पानी में चला गया। खुद को संभाल न पाने से वह डूबने लगा। यह देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

थोड़ी ही देर में वह ओझल हो गया। उसके डूबने से वहां चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से डूबे किशारे की तलाश शुरू हुई। करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे शव डैम से ही बरामद हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर उसकी मां शहीन समेत परिवार के लोग रोते-बिखलते पहुंच गए। रक्सा थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।

दो बहनों का इकलौता भाई था फैजान
शाम को फैजान की मौत की खबर जैसे ही उसकी बहनों को मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फैजान दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। घर में उससे बड़ी बहन अफरीन और जोया है। परिजनों के मुताबिक, पिता जमील घर से बाहर गए थे। फैजान ने अठोंदना जाने की बात घर में किसी को नहीं बताई थी। कुछ घंटे बाद उसकी मौत की खबर घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed