फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager dies in road accident

सड़क दुर्घटना में घायल किशोर ने दम तोड़ा

Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in road accident
झांसी। दो दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर अपने भाई की बरात में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच वो हादसे का शिकार हो गया था। घटना से शादी के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर के पंडवाहा निवासी कोमल के पुत्र नंदराम की आठ जून को शादी थी। बरात टहरौली गई हुई थी। सभी बराती बस से निकल गए थे। कोमल का छोटा पुत्र कक्षा आठवीं में अध्ययनरत मिथलेश (17) शादी के कामों की व्यस्तता के चलते बस में सवार नहीं हो पाया था। वो बरुआसागर निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर निकला। भसनेह के पास सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पहले उन्हें गुरसराय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को झांसी रेफर कर दिया गया। यहां शुक्रवार की सुबह इलाज के मिथलेश की मौत हो गई। जबकि, उसके दोस्त का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। किशोर की मौत से शादी के घर में मातम पसरा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल भ्ज्ञी गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed