{"_id":"67af1d46cc501acf7a0613ca","slug":"teenager-dies-and-two-injured-after-shell-explodes-in-firing-range-in-jhansi-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बम धमाका: फायरिंग रेंज में गोला फटने से किशोर की मौत, युवक और नाबालिग घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बम धमाका: फायरिंग रेंज में गोला फटने से किशोर की मौत, युवक और नाबालिग घायल, हालत गंभीर
Fri, 14 Feb 2025 04:09 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 14 Feb 2025 04:09 PM IST
सार
सुबह करीब 9 बजे युवकों को रेंज में पुराना गोला पड़ा मिला था। वह उसे खोलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बारूद का गोला फट गया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसई थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी एक 17 साल के किशोर की बारूद का गोला फटने से मौत हो गई, जबकि एक युवक व नाबालिग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतपुर निवासी गंगाराम 17 पुत्र डालू आदिवासी शुक्रवार को सुबह गांव के ही रामू 23 पुत्र घनश्याम आदिवासी एवं मनोज 16 पुत्र फेरन आदिवासी के साथ पास में हीरापुर रेंज में कबाड़ बीनने गया था। सुबह करीब 9 बजे उन लोगों को रेंज में पुराना गोला पड़ा मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
तीनों लोग उसे खोलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बारूद का गोला फट गया, जिससे गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामू और मनोज गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बसई के अस्पताल पहुंचाया। यहां नाजुक हालत के चलते दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।