{"_id":"66cc4b0f3c1870973c079c9a","slug":"teenager-dies-after-falling-into-20-feet-deep-pit-filled-with-water-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-378163-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पानी से भरे 20 फीट गहरे गड्डे में गिरने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पानी से भरे 20 फीट गहरे गड्डे में गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव के ढिमरौनी गांव में पिता को खाना देने जा रहे किशोर की पानी से लबालब भरे गड्डे में गिरने से मौत हो गई। उसके साथ जा रहे दोस्तों ने हादसे की खबर परिजनों को दी। परिजन भी तुरंत वहां पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद उसे गड्डे से बाहर निकाला जा सका लेकिन, तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ढिमरौनी गांव निवासी आकाश पाल का बड़ा बेटा कपिल (13) प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद परिजनों ने पिता को खाना देने के लिए उसे खेत भेजा। रास्ते में दोस्तों के साथ जाते समय वह पानी से भरे गड्डे में जा गिरा। पहले दोस्तों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन, जब नहीं निकाल सके तब उसके परिजनों को यह बात बताई। बदहवास हाल में परिवार के लोग वहां पहुंचे। गड्डे में करीब 20 फीट पानी था।
एक घंटे तलाशने के बाद उसका शव बरामद हुआ। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां सरोज का रो-रोकर बुरा है। कपिल दो भाइयों में बड़ा था। उससे छोटा 8 साल का लवकुश है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।