{"_id":"6ae3a9f2230a9ca3b6045a67","slug":"team-that-arrived-following-a-tip-off-about-illegal-mining-was-threatened-jhansi-news-c-332-1-ban1001-102028-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अवैध खनन की सूचना पर पहुंची टीम को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अवैध खनन की सूचना पर पहुंची टीम को धमकाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। ग्राम पंचायत पलरा में वन विभाग की जमीन से अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने पर वन और राजस्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार दोपहर जांच के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने सामूहिक निरीक्षण के बाद थाना उल्दन पुलिस को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।
वनरक्षक दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वन भूमि से चोरी से मिट्टी मोरम का अवैध खनन किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों के आदेश पर वन दरोगा अजय सिंह, वन कर्मचारी शिवनारायण, मुकुंदी, राहुल चौरसिया, राजेंद्र वन सुरक्षाकर्मी और राजस्व विभाग के लेखपाल सहित टीम जांच करने गई थी। मौके पर आरोपियों ने जांच में सहयोग नहीं किया। उन्होंने पूरी टीम से अभद्रता की और उग्र होकर डराने-धमकाने लगे। वनरक्षक ने बताया कि आरोपियों ने टीम के साथ लड़ाई-झगड़ा किया और धमकियां दीं। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली और कर्मचारियों से लगातार अभद्रता की।
वन विभाग की टीम ने बताया कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई बार डराया-धमकाया गया है। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गई हैं। इन लोगों द्वारा बार-बार सरकारी कामकाज में बाधा डाली जाती है। राजस्व और वन विभाग की टीम से खुलेआम अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया।