फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teachers to make WhatsApp group to teach

शिक्षक पढ़ाने को बनाएंगे व्हाट्सएप ग्रुप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
teachers to make WhatsApp group to teach
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक अब व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। इसमें प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थी जोडे़ जाएंगे। इन ग्रुपों पर खंड शिक्षाधिकारियों की निगरानी रहेगी। जो अपनी रिपोर्ट बीएसए को देंगे। यह रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी जाएगी। साथ ही शिक्षक को यह भी जानकारी देनी होगी, कि मिशन कायाकल्प के अंतर्गत अब तक उनके स्कूल में क्या कार्य हुआ और क्या शेष रह गया। इसकी जानकारी भी वह प्रधान एवं सचिव से बात कर विभागीय अधिकारियों को देंगे। माध्यमिक की तरह ही बेसिक के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। हालांकि ग्रामीण अंचलों के अधिकांश विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन नहीं है। ऐसे में निदेशालय के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों के अभिभावकों के नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में जोडे़ जाएं। इस संबंध में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसमें सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को निदेशालय के उच्चाधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए। कहा गया कि प्रत्येक दिन शिक्षण सामग्री बच्चों को ग्रुप के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि मिशन कायाकल्प के अंतर्गत जिन विद्यालयों में कार्य शेष रह गया है, उन्हें पूर्ण कराया जाए। प्रत्येक प्रधानाध्यापक प्रधान व सचिव से बात कर कार्य की रिपोर्ट विभाग को देंगे। अगर उन्हें कोई परेशानी आती है, तो वह इसकी जानकारी खंड शिक्षाधिकारी को देंगे। विद्यालय में कार्य प्रारंभ न करने वाले और व्हाट्सएप ग्रुप न बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed