फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teachers day

कोरोना काल भी नहीं रोक सका इनके कदम, ऐसे गुरुजनों को बारंबार नमन

Sat, 05 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
teachers day
झांसी। वर्तमान में कोरोना काल चल रहा है। विद्यार्थियों के लिए स्कूल व कॉलेज बंद हैं। किसी विद्यार्थी के परिजन संक्रमण से जूझ रहे हैं तो कई के परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इस दौर में भी शिक्षक आगे आकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। जिनके पास संसाधन हैं उन्हें ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं, किसी पर स्मार्टफोन, लैपटॉप नहीं है तो उसे सामान्य फोन के माध्यम से ज्ञान दे रहे हैं। जिनके पास सामान्य फोन भी नहीं है ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए गांव की चौपाल या फिर पीपल, नीम के पेड़ के नीचे भी सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए गुरुजी पढ़ा रहे हैं। कई अपनी जेब से विद्यार्थियों की फीस जमा कर रहे हैं। कुछ तो स्कूल से इतर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए आदिवासी बस्तियों और शिक्षा की रोशनी से दूर इलाकों में ज्ञान का दीप जला रहे हैं। अमर उजाला ने कोरोना काल में शिक्षा जगत में विशेष योगदान दे रहे और समाज को जागरूक कर रहे कुछ शिक्षकों की भूमिका को सराहा। देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पांच सितंबर शिक्षा दिवस के रूप में मनायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed