फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher will be festival for transffer

आज से विद्यालय आवंटन के लिए लगेगा शिक्षकों का मेला

Wed, 10 Feb 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Teacher will be festival for transffer
झांसी। अंतरजनपदीय तबादलों के तहत बाहरी जिलों से आए शिक्षकों को बुधवार को विद्यालय आवंटन किया जाएगा। इसे लेकर नगर शिक्षा कार्यालय पर पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। शिक्षक बुधवार को ऑनलाइन विद्यालय का विकल्प भरेंगे।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय तबादलों के तहत जिले में करीब 400 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया है। मंगलवार तक शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। बीएसए कार्यालय में बुधवार से विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान शिक्षकों को भारांक के हिसाब से बुलाया जाएगा। शिक्षक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने विद्यालयों का विकल्प भरेंगे। जिसके बाद ऑनलाइन ही विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। वहीं, शासन की ओर से देर रात तक जिले में रिक्त चल रहे विद्यालयों की सूची जारी नहीं की। उधर, शिक्षक शहर के पास के स्कूल में तैनाती को लेकर अफसरों और जनप्रतिनिधियों से सिफारिशें लगवाते नजर आए।
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव कु मार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को मात्र एक उपार्जित अवकाश दिया गया है। गोपनीय आख्या के नियम को लागू न किया जाए। शिक्षिकाओं का स्थानांतरण सुविधानुसार किया जाए। इस मौके पर नितिन कुमार चौरसिया, संजीव रावत, हेमंत खरे, दीपक बिरथरे, संजीव बुधौलिया, सुनील पांडेय, संजय द्विवेदी व प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा आज से
झांसी। कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज खैलार में 10 फरवरी को जीव विज्ञान, 11 फरवरी को रसायन विज्ञान और 12 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। प्रधानाचार्य ने इंटरमीडिएट के सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा में भाग लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed