फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher suspended for being absent from school

Jhansi News: विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर शिक्षक निलंबित

Tue, 30 Jan 2024 03:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 30 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for being absent from school
झांसी। शिक्षण कार्य में रुचि न लेने और विद्यालय से लगातार गायब होने पर कंपोजिट विद्यालय बरगांय अहीर में तैनात सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र बामौर में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बामौर ने कंपोजिट विद्यालय बरगांय अहीर का निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापक बलराम 16 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। उन्होंने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोई कार्य नहीं किया। विद्यार्थियों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिक्षक कभी-कभार ही विद्यालय आते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर बीएसए नीलम यादव ने सहायक अध्यापक बलराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि सहायक अध्यापक को अगस्त में भी विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया था। बाद में कार्य में सुधार करने की चेतावनी देते हुए उन्हें बहाल किया गया था। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि शिक्षकों को विद्यालय में समय से उपस्थित रहने की हिदायत दी गई है। अगर वह विद्यालय नहीं जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed