फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher honed children's talent through innovation.

Jhansi News: नवाचार से शिक्षिका ने निखारी बच्चों की प्रतिभा

Tue, 01 Sep 2026 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teacher honed children's talent through innovation.
मनोज कुमार
विज्ञापन

लुहारी। संसाधनों की कमी को बच्चों की पढ़ाई में आड़े नहीं आने दिया। स्मार्ट क्लास के लिए सहयोग नहीं मिला तो अपने खर्च से स्मार्ट टीवी लगवा दिया। बेटियों को स्कूल से जोड़ने के लिए अभिभावकों के घर तक पहुंचीं और पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण शुरू किया। इन प्रयासों से प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया। इसी नवाचार के लिए विकासखंड बंगरा के कंपोजिट विद्यालय पठाकरका की प्रधानाध्यापक प्रीति श्रीवास्तव का चयन उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है।
जुलाई 2013 में शिक्षिका के रूप में नियुक्त हुईं प्रीति श्रीवास्तव ने विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी। स्मार्ट टीवी से बच्चों को तकनीक आधारित शिक्षण का अवसर मिला। उनके इस प्रयास को एडी बेसिक ने भी सराहा और सम्मानित किया। विद्यालय का चयन उत्कृष्ट विद्यालय और ‘मेरा विद्यालय, मेरी पहचान’ के लिए भी हुआ।
विज्ञापन


बेटियों को स्कूल लाने के लिए अभिभावकों तक पहुंचीं
प्रीति श्रीवास्तव ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को विद्यालय तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अभिभावकों से संपर्क कर बेटियों की शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। इसका असर विद्यालय में छात्राओं के नामांकन में वृद्धि के रूप में सामने आया। इस प्रयास के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया। छात्राओं को पढ़ाई के साथ सिलाई-कढ़ाई और कुकिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह बच्चों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में चयन
विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा साबित की है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में विद्यालय का प्रदर्शन जनपद में प्रथम रहा है। इस वर्ष छह विद्यार्थियों का इस परीक्षा में चयन हुआ। श्रेष्ठ परीक्षा में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र स्वतंत्र रंजन ने 31वीं रैंक हासिल की। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भी विद्यालय के कई विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

अखबार पढ़ने से लेकर विज्ञान प्रतियोगिता तक
बच्चों में पढ़ने और अपनी बात रखने का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विद्यालय में प्रतिदिन समाचार पत्र का पाठन कराया जाता है। विज्ञान प्रतियोगिताओं समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को विषय समझाया जाता है, ताकि पढ़ाई उनके लिए बोझ के बजाय रुचि का विषय बने।

विद्यालय में वर्तमान में 252 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनके शिक्षण के लिए 10 शिक्षक, दो शिक्षामित्र और तीन अनुदेशक कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक प्रीति श्रीवास्तव इन उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय के पूरे स्टाफ के सहयोग को देती हैं। उनका कहना है कि टीम के सहयोग से ही विद्यालय में किए गए नवाचारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed